गणेश जी कैसे करते है वास्तु का निवारण vastuankkit

 आम, पीपल और नीम से बनी श्रीगणेश की मूर्ति घर के मुख्य दरवाजे पर लगाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश होता है।

- घर में बैठे हुए गणेशजी तथा कार्यस्थल पर खड़े गणेशजी का चित्र लगाना चाहिए। किंतु यह ध्यान रखें कि खड़े गणेशजी के दोनों पैर जमीन का स्पर्श करते हुए हों इससे कार्य में स्थिरता आने की संभावना रहती है

- घर के जिस हिस्से में वास्तु दोष है उस स्थान पर घी में सिंदूर मिलाकर उससे स्वस्तिक दीवार पर बनाने से वास्तु दोष कम होता है।

- घर में पूजा के लिए भगवान श्रीगणेश की शयन या बैठी हुई मुद्रा में मूर्ति शुभ मानी जाती है।

- भवन के ब्रह्म स्थान अर्थात केंद्र में ईशान कोण एवं पूर्व दिशा में भगवान गणेश की मूर्ति अथवा चि‍त्र लगाना शुभ होता है।

- घर या कार्यस्थल के किसी भी हिस्से में भगवान गणेश की प्रतिमा अथवा चित्र लगाए जा सकते हैं। किंतु उनका मुंह दक्षिण दिशा में नहीं होना चाहिए।

- घर में सुख, शांति, समृद्धि के लिए सफेद रंग की गणेश मूर्ति या चित्र लगाएं।

- विघ्नहर्ता की प्रतिमा या चित्र में उनकी सूंड उनके बाएं हाथ की ओर घुमी हुई हो। बता दें कि दाएं हाथ की ओर घुमी हुई सूंड वाले गणेशजी हठी होते हैं तथा उनकी साधना-आराधना कठिन होती है। वे देर से भक्तों पर प्रसन्न होते हैं।

- घर में भगवान श्रीगणेश की ज्यादा मूर्तियां या तस्वीरें भी नहीं होनी चाहिए।

- टॉयलेट, कचरे वाले स्थान या अन्य ऐसे स्थान पर गणेशजी का चित्र नहीं लगाना चाहिए।

- भगवान गणेश को मोदक एवं उनका वाहन मूषक अतिप्रिय है, ऐसे में उनकी प्रतिमा या चित्र लगाते समय इस बात का ध्यान रखें कि उनमें मोदक या लड्डू और मूषक अवश्य हो। 

Comments

Popular posts from this blog

MahaVastu Green Tape - Vastu Remedy Entrance, Toilet Correction and Zone Balancing vastuankkit 8789364789

These Vastu Tips Will Help You Get Married Soon! Vastuankkit 8789364798

कभी न करे इन सात वास्तु का दान vastu ankkit mobile no 8789364798